Er. Surendra SinghEr. Surendra Singh
प्रिय अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों,
GSS International School की स्थापना आधुनिक शिक्षा में उत्कृष्टता प्रदान करने और भारत की शाश्वत संस्कृति, मूल्यों एवं ज्ञान परंपरा को संजोने के उद्देश्य से की गई है। हमारा विश्वास है कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान या परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चे के संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है।
विद्यालय में हमारा प्रयास रहता है कि प्रत्येक विद्यार्थी में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता, नवाचार, नैतिक मूल्य और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित हो। हम विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण प्रदान करते हैं जहाँ वे सुरक्षित, प्रेरित और आत्मनिर्भर महसूस करें।
आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय मूल्य - बेहतर बच्चों का निर्माण, बेहतर समाज का निर्माण।